आरा, अक्टूबर 25 -- Ara News: जगदीशपुर। शरद पूर्णिमा पर नगर पंचायत की अति प्राचीन स्वारथ साहू ठाकुरबाड़ी में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मौके पर भगवान श्री राधे-कृष्ण को ठाकुरबाड़ी की छत पर चांदनी रात में विराजमान कराया गया। संध्या में विधि-विधान से आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित हुआ। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी चांदनी अमृत के समान मानी जाती है। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की खीर रखते समय क्या बोलना चाहिए? यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर की भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा यह भी पढ़ें- आज चांद कब निकलेगा, जानें 33 शहरों का टाइम, शाम 7:23 बजे से भद्...