Ara News: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आरा, अगस्त 6 -- Ara News: -एनएसएस इकाई के तत्वावधान में जीरो माइल परिसर में लगाये गये पौधे, कुलपति ने हरियाली बढ़ाने का किया आह्वान आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीरो माइल स्थित परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के महत्व कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.