आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में सृष्टिकर्ता महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बीएड विभाग के प्रथम वर्ष सत्र 2026-28 के सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग के सहायक प्राध्यापक सुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। संचालन छात्र नीरज पंडित ने किया। इस दौरान छात्रा श्रेया कुमारी, रिया कुमारी, निशा भारती और छात्र नीरज पंडित, विश्वजीत सिंह, शाश्वत मौर्य एवं अविनाश कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभाग के शिक्षकों डॉ. शबनम वर्मा, डॉ. वीरेंद्र पांडे, सुकेश कुमार एवं डॉ. प्रेम प्रकाश विजय और सहायक सुनील सिंह ने अपने विचारों से वाल्मीकि जी के जीवन दर्शन के बारे में छात्रों को अवगत कर...