आरा, अगस्त 21 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के हृदयस्थल रमना मैदान में स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति और वन विभाग की संयुक्त बैठक प्रशासनिक कक्ष में हुई। बैठक में वन विभाग के रेंजर के साथ वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के महासचिव सरफराज अहमद खान, सचिव डी राजन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नाथू राम, सुशीला कुमार, चुन्‍नू सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, निर्मल सिंह और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सासाराम में बढ़ेंगे छोटे पार्क, शाम में खुलेगा हिरण पार्कबैठक के निर्णय बैठक में वन विभाग की ओर से पार्क में प्रवेश के लिए वार्षिक पास के प्रावधान से सहमति व्यक्त की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्य गेट के ऊपर मध्य में पूर्व की भांति अशोक स्तंभ और उसकी दोनों तरफ अ...