आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को मिला प्रमाणपत्र डॉ. राकेश सिंह और धर्मेंद्र सिन्हा ने बताए बचाव के उपाय आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान के तहत जीरो माइल परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में काउंसलर सह प्रभारी डीआईएस भोजपुर डॉ. राकेश कुमार सिंह और काउंसलर डीएसआरसी सदर अस्पताल धर्मेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, नियमित जांच और परामर्श की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार...