आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: डीन ओपी राय ने किया उद्घाटन, कहा-अनुशासन और टीम भावना से खेलें खिलाड़ी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में अंतरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 (पुरुष वर्ग) का शुभारंभ रविवार को हुआ। दोदिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन आज मंगलवार को होगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 12 महाविद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- पीयू की महिला कबड्डी टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर- विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए रवानाउद्घाटन समारोह प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और अनुशासन, टीम भावना, खेल भावना व समर्पण के साथ खेलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद कुमार सिं...