Ara News: वीकेएसयू भारोत्तोलन टीम के लिए चयन 28 को
आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: आरा,निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की भारोत्तोलन पुरुष व महिला टीम 2026-27 के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश राय ने सभी पीजी विभागों और अंगीभूत व संबद्ध डिग्री कॉलेजों को पत्र जारी किया है। चयन प्रतियोगिता 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के नूतन परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में सुबह 10 बजे आयोजित होगी। चयन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता महिला वर्ग में 49 किग्रा, 53 किग्रा, 57 किग्रा, 61 किग्रा, 69 किग्रा, 77 किग्रा, 86 किग्रा और 86 किग्रा, जबकि पुरुष वर्ग में 60 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 85 किग्रा, 95 किग्रा, 110 किग्रा और 110 किग्रा वर्ग के वजन श्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.