Ara News: वीकेएसयू छात्र जदयू अध्यक्ष प्रीतम कुशवाहा का स्वागत
आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि । प्रीतम कुशवाहा को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के छात्र जदयू का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद विवि के पुराने परिसर में छात्र कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, फूल-माला और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रीतम कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ विवि के सभी विभागों में गये और विभागाध्यक्षों से शिष्टाचार मुलाकात कर छात्रहित के मुद्दों पर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने मनोनयन के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उनकी प्राथमिकता पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, केवाईपी, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम छात्र तक पहुंचाना रहेगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: मविवि में छात्र जदयू के नवमनोनीत विवि अध्यक्ष का हुआ स्वागत कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.