आरा, अक्टूबर 8 -- अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले Ara News: डीन प्रो. ओपी राय ने किया उद्घाटन, आज होंगे दो सेमीफाइनल मुकाबले, एसबी बनाम एचडी जैन और जगजीवन बनाम महाराजा में होगी टक्कर आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का उद्घाटन गुरुवार को विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. ओपी राय ने किया। प्रतियोगिता के सभी मैच पीटीआई यशवंत कुमार सिंह के निर्देशन में खेले जा रहे हैं। पहले दिन खेले गए लीग मैचों में कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की। पहले मैच में जेएलएन कॉलेज डेहरी ने एसवीपी कॉलेज भभुआ को 25-09, 25-13 से हराया। दूसरे मैच में एचडी जैन कॉलेज आरा ने आरके कॉलेज डुमरांव को 25-18, 25-23 से मात दी। तीसरे मैच में जगजीवन कॉलेज आरा ने एसटीएजी कॉले...