Ara News: वीकेएसयू : 12 से होने वाली स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा स्थगित
आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: अपरिहार्य कारणों का हवाला, नई तिथि बाद में होगी घोषित आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सेमेस्टर-पांच परीक्षा-2026 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 12 अक्तूबर से आयोजित होने वाली थी, जिसमें सत्र 2024-28 के छात्र शामिल होने वाले थे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई। अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो लाल बाबू सिंह ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि की सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी। मालूम हो कि अचानक परीक्षा स्थगित होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थगन अस्थायी है और जल्द ही नई परीक्षा तिथि का शेड्यूल जारी किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.