आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: 26 अक्तूबर से शुरू होगी स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा 31 अक्तूबर से छह नवंबर तक सेमेस्टर तीन की होगी परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर-5 (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) सत्र 2024-28 और सेमेस्टर तीन सत्र 2025-29 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो लालबाबू सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने दोनों सेमेस्टर की परीक्षा का प्रोग्राम जारी कर दिया है। बताया कि स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 26 अक्तूबर 29 अक्तूबर तक होंगी। यह परीक्षा बीए, बीकॉम और बीएससी तीनों संकायों के लिए आयोजित की जाएगी। आर्ट्स विषयों की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जबकि साइंस और कॉमर्स की परीक्षा दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक ली जाएगी। पहली पाली ...