Ara News: वीकेएसयू : एमसीए सेमेस्टर-2 की परीक्षा शुरू, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त चेकिंग
आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एमसीए सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-27) की परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा सात नवंबर तक विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में चलेगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जा रही है। मंगलवार को पेपर सीसी-6 ऑपरेटिंग सिस्टम एंड शेल प्रोग्रामिंग की परीक्षा ली गई। परीक्षा के दौरान कदाचार रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने विज्ञान भवन स्थित एमबीए विभाग में चल रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन परीक्षा हॉल से बाहर रखवाए। एमबीए के डायरेक्टर प्रो. संजय कुमार सिंह की मांग पर तत्काल पुरुष और महिला गार्ड की ड्यूटी लगाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.