आरा, जुलाई 8 -- Ara News: शाहपुर। जवईनिया के बिलौटी में बसाये जा रहे विस्थापितों से बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गये भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी बुधवार को मिले। कहा कि हर दु:ख-दर्द में तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। भरत भूषण मरा है। पिता जिन्दा है। जब आप बोलिएगा। हम आ जायेंगे। अपने से भी हर दु:ख-दर्द पूछने और निदान को लेकर एक पैर पर खड़ा रहूंगा। विस्थापितों से पूछा ठीक है नु? साथ दोगे नु? उनका जबाब था- हां। विस्थापितों ने कहा कि वे लोग भरत भूषण के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हम लोगों के वही भगवान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...