आरा, जुलाई 16 -- Ara News: आरा,निज प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कॉलेज, आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई दो की ओर से एसबी प्लस टू उच्च विद्यालय मौलाबाग आरा, में एक दिवसीय निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त रूप से एसबी कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीना कुमारी और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीषा कुमारी ने की। विश्व जनसंख्या दिवस पर बढ़ती जनसंख्या और पर्यावरण संतुलन पर मंथन हुआ। साथ ही पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज के समय में विकास के मार्ग में एक बड़ी चुनौती है। यदि हम समय रहते जनसंख्या नियंत्रण और सीमित संसाधनों के सही उपयोग के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट खड़ा हो जाएगा।

प्रतियोगिता का महत्व...