आरा, सितम्बर 20 -- Ara News: आरा। शहर के पूर्वी नवादा स्थित आदर्श कला मां काली मंदिर प्रांगण में रविवार को मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। यह महाआरती प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित की जाती है। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा आरा की ओर से आयोजित इस महाआरती में विश्व शांति, जनकल्याण, सामाजिक सद्भावना, धर्मरक्षा एवं आत्मोत्थान के लिए प्रार्थना की गई। संगठन का गठन परम पूज्य सद्गुरुदेव धर्मसम्राट योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की ओर से 15 मार्च 1995 को किया गया था। इसका केन्द्रीय कार्यालय शहडोल मध्यप्रदेश स्थित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में है, जहां 15 अप्रैल 1997 से दुर्गा चालीसा का अखण्ड पाठ अनवरत चल रहा है। संगठन का उद्देश्य नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान और परोपकारी समाज का निर्माण है। महाआरती के अंत में श्रद्धालुओं ...