Ara News: विश्वकर्मा मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर
आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: आरा, हिप्र.। आरा-बड़हरा रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व एसीएमओ व फिजिशियन डॉ केएन सिन्हा ने लोगों की जांच कर उपलब्ध दवाइयां भी नि:शुल्क दी। इसमें सर्दी, खांसी ,बुखार, जोड़ दर्द, गैस, पेट से जुड़ी बीमारी, चर्म रोग व आंख रोग के कई मरीज शिविर से लाभ उठाएं। डॉ सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए मंदिर के अलावा मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च में भी नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आगे चलता रहेगा। 29 सितंबर को हृदय रोग दिवस पर विशेष हृदय रोग शिविर का आयोजन रमना- पकड़ी रोड स्थित आनंद अस्पताल में किया जाएगा। इसमें हृदय रोगों के इलाज के साथ जागरूकता अभियान भी चलेगा। कार्यक्रम में विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव, अशोक कुमार शर्मा, शशिकांत सिन्हा, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.