Ara News: विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को सतपहाड़ी मंदिर में बैठक
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। श्री विश्वकर्मा मंदिर सतपहाड़ी आरा के प्रांगण में रविवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को होने वाली श्री विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष लगनदेव शर्मा ने बताया कि मंदिर के रंग-रोगन का कार्य दो सितंबर से शुरू होगा। पूजा को भव्य बनाने के लिए मंदिर की सजावट, बाजा, बत्ती एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी चंदन लाल विश्वकर्मा को दी गई है। भगवान के वस्त्र की जिम्मेदारी सुनीता देवी और प्रसाद की व्यवस्था लगनदेव शर्मा संभालेंगे। वहीं सजावट एवं अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी पटेली शर्मा, राजू शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, कविराज कवि एवं मंटु प्रसाद को सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में गणपति महोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.