Ara News: विभिन्न मामलों में कई वांछित व फरार आरोपित गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 29 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो, हसन बाजार, तरारी और अगिआंव बाजार थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कई वांछित व फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार साह, कन्हैया साह, वसीम खान, जितेंद्र चौधरी, शिवजी चौधरी और मो. सरफराज खान को उत्पाद अधिनियम के मामलों, वारंट और बीएनएसएस की धारा-170 के तहत कार्रवाई करते हुए पकड़ा। वहीं हसन बाजार थाना पुलिस ने बब्लू कुमार, एक विधि विरुद्ध बालक, अनिल यादव, मनोज चौधरी, सनोज कुमार और विशाल खरवार को संगीन कांडों और एससी एसटी एक्ट तथा उत्पाद अधिनियम के मामलों में गिरफ्तार किया। इसके अलावा तरारी थाना क्षेत्र से रागनी कुमारी और राजू कुमार को विभिन्न धाराओं एवं बीएनएसएस के तहत कार्रवाई के दायरे में गिरफ्तार किया गया, जबकि अगिआंव बाजार थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.