आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और मद्य निषेध कानून का सख्ती से पालन कराने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीरो और अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न मामलों में वांछित व नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया। पीरो थाना पुलिस ने सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी बबुआन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध पीरो थाना में दर्ज बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 37 के तहत कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर अगिआंव बाजार थाना पुलिस ने शराब पीने और शांति व्यवस्था भंग करने के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: विसर्जन के दौरान हंगामा करने पर 13 गिरफ्तार पुलिस ने मद्यनिषेध कानून धारा 37 के उल्लंघन मामले ...