आरा, नवम्बर 6 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो पुलिस ने थानाध्यक्ष नरोतम चंद के नेतृत्व में छापेमारी कर विभिन्न मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शराब पीने के आरोप में चर्तुभुजी बरांव गांव निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें उपेंद्र राम, सतीश कुमार और सुमीत कुमार शामिल हैं। इनके अलावा न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसी गांव के दो अन्य अभियुक्त सुरेंद्र सिंह और केशो सिंह को भी पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...