Ara News: विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर फरार
आरा, अक्टूबर 13 -- स्कॉर्पियो से 13 लीटर विदेशी शराब बरामद Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र भोजपुर के सिकरहटा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 13 लीटर विदेशी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। हालांकि अंधेरे और ट्रकों की लंबी कतार का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सिकरहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप इस रास्ते से गुजरने वाली है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना के समीप मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच के लिए विशेष नाकेबंदी की थी। सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की कतार के बीच जब पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी धीमी तो की, लेकिन मौके की नजाकत भांपते हुए वाहन छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क पर ट्रकों की लंबी कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.