Ara News: विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
आरा, जुलाई 1 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मौजमपुर गांव के समीप 38.64 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना जिले के बिहटा निवासी नीतीश कुमार (पिता धर्मेंद्र यादव) और अमरनाथ कुमार (पिता- सरोज कुमार) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से शराब ढोने में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.