Ara News: विदाई को ले पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद पति ने खाया जहर
आरा, जुलाई 1 -- Ara News: धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बुधवार की सुबह विदाई को लेकर पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गयी। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। युवक धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 27 वर्षीय पवन बैठा है। परिजनों ने बताया कि पवन की पत्नी तीन माह पहले अपने भाई की शादी में मायके जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरूआं गांव गयी थी। इसके बाद वह ससुराल नहीं लौटी। पवन बैठा सहित उसके परिजन उसकी पत्नी की विदाई कराने के लिए तीन बार गये, लेकिन उसकी पत्नी के मायके वालों की ओर से विदाई करने से इनकार कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.