Ara News: वाहन जांच में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना पुलिस की ओर से चलाये जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई सोन नदी स्थित चेक पोस्ट पर की है। दारोगा हिमांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के रनिया तालाब थाना क्षेत्र के काब इशरपुरा निवासी मो. सहुद के पुत्र आरिफ हुसैन के रूप में की गई है। पूछताछ एवं आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.