आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और एक अपाची बाइक भी बरामद की है। हालांकि, इस दौरान एक अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश मिला है। पीलापुर ओवरब्रिज के समीप पुलिस टीम सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के सहयोग से मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपित विमवा निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। तलाशी क...