आरा, अगस्त 3 -- Ara News: आरा। बिहिया बाजार के समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी बुजुर्ग बिहिया थाना क्षेत्र के चकवथ गांव निवासी बाल्मीकि ओझा के 65 वर्षीय पुत्र गुरुचरण ओझा हैं। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर वे किसी काम के सिलसिले में बाइक से बिहिया बाजार आए थे। लौटने के दौरान बिहिया बाजार के समीप पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...