Ara News: वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर, पीएमसीएच रेफर
आरा, जुलाई 11 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे-81 पर बंशी डिहरी गांव के समीप शनिवार की देर रात वाहन की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों में नाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय राजगृह राम के पुत्र चितरंजन कुमार और सहीमल पासवान के पुत्र लव कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.