Ara News: वाहन की टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल, रेफर
आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रीचक गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को 112 पुलिस की सहायता से सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार एकवारी गांव निवासी ललन सिंह, जो पेशे से चापाकल मिस्त्री हैं, मिश्रीचक स्थित इमली तल के पास अपने खेत में सोहनी का काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। सहार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.