आरा, अगस्त 16 -- Ara News: -बेटे के बयान पर दर्ज किया गया मुकदमा, समझौते के नाम पर ले जाकर हत्या का आरोप -चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में जमीन के विवाद के समझौता के दौरान मारी गयी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह वार्ड सदस्य अशोक सिंह की गोली मार हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिकी में नामजद आरोपी वार्ड सदस्य के बेटे बाबूधन के बयान पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है‌‌। उसमें गांव के ही संतोष सिंह, उसके बेटे मनु कुमार, भाई भानु प्रताप सिंह और रिश्तेदार पिंटू सिंह सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष सिंह, मनु कुमार, भानू प्रताप सिंह और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ...