Ara News: वारदात की फिराक में तमंचे संग घूम रहा बदमाश गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना माचा बाबा मंदिर के समीप पकड़ा गया बदमाश अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा, एक खोखा और एक बाइक बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शांतिपू्ण दुर्गापूजा की तैयारी में जुटी पुलिस की ओर से अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बड़हरा थाने की पुलिस ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में असलहा लेकर घूम रहे बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी ललन सिंह का पुत्र करण सिंह उर्फ घुरल सिंह है। उसे शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के माचा बाबा मंदिर के समीप एक बागीचे से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है। बाइक भी जब्त की गयी है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से रविवार को प्रेस बया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.