Ara News: वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरा, अगस्त 17 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ननउर गांव से पूर्व के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ननउर गांव निवासी बेसलाल साव के पुत्र धनंजय साव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ वर्ष 2017 के मद्यनिषेध से जुड़े मामले में न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.