Ara News: वन महोत्सव : रेफरल अस्पताल परिसर में पौधरोपण
आरा, जुलाई 4 -- Ara News: शाहपुर। वन महोत्सव पखवारा के चौथे दिन शनिवार को शाहपुर रेफरल अस्पताल परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया। वन महोत्सव पखवारा पर नारा दिया गया-हमारा उद्देश्य, हरा-भरा भविष्य। इस अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ता नित्यानंद और उमेश प्रसाद के मार्गदर्शन में अस्पताल परिसर में कई छायादार और औषधीय पौधे लगाये गये। शाहपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी की देखरेख में रेफरल अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रकृति प्रेमी और शाहपुर प्रखंड कार्यवाह मुकेश मिश्रा व भोजपुर जिला शारीरिक प्रमुख अजीत दूबे ने स्वयंसेवक बंधुओं और अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव में हरियाली का दिया संदेश पौधरोपण से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि अस्पताल परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.