आरा, नवम्बर 14 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लोहई गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 बोतल किंगफिशर बीयर बरामद की और एक धंधेबाज को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान लोहई गांव निवासी लालजी सिंह के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...