आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: नगर थाना क्षेत्र उजियार टोला बांध के पास गुरुवार की शाम पकड़े गये दोनों बदमाश एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस और दो मोबाइल बरामद, बाइक जब्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें उजियार टोला मोहल्ला निवासी मंगरु बिंद के पुत्र जीतू कुमार और बसावन प्रसाद के पुत्र राकेश उर्फ रॉकी शामिल हैं। इनके पास से तीन गोली लोड एक देसी पिस्टल, दो लीटर अंग्रेजी शराब, और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। एक बाइक भी जब्त की गयी है। दोनों को गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के उजियार टोला बांध के पास गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सासाराम में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से शुक्रवार को प्रेस ब...