आरा, अक्टूबर 23 -- पटना में आंदोलन और निष्पक्ष जांच की मांग Ara News: -दिल्ली में सीजेपी आंदोलन के विवादित नारों और फंडिंग की निष्पक्ष जांच की मांग आरा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के तत्वावधान में 30 अक्तूबर को पटना में 'अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ' के आह्वान के साथ व्यापक आंदोलन आयोजित किया जाएगा। परिषद ने दिल्ली में सीजेपी से जुड़े आंदोलन के दौरान सामने आए विवादित नारों, फंडिंग के स्रोतों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। अभाविप दक्षिण बिहार के प्रदेश मंत्री सुमित सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन की आड़ में देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां स्वी...