Ara News: लद्दाख हादसे के मृत छात्रों का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, बक्सर में होगा अंतिम संस्कार
आरा, अगस्त 13 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता लद्दाख की वादियों में घूमने का सपना बिहिया के दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का नासूर बन गया। भूस्खलन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले बिहिया के दो होनहार युवकों अभिजीत आनंद (22 वर्ष) और सोनू कुमार के शव गुरुवार की शाम जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचे, पूरा इलाका रो पड़ा। घर के आंगन में शव उतरते ही परिजनों की चीत्कार से गमगीन माहौल बन गया और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतकों की पहचान मृतकों में बिहिया नगर के जज बाजार निवासी विकास कुमार केशरी के 22 वर्षीय पुत्र अभिजीत आनंद और मझौली पंचायत के खाखोबांध गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं। अभिजीत नोएडा स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र था, जबकि सोनू जगदीशपुर स्थित कुंवर सिंह कॉलेज में स्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.