Ara News: रोगी हितधारक मंच की समीक्षा बैठक
आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: आरा। चरपोखरी प्रखंड की नगरांव पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मंगलवार को रोगी हितधारक मंच की समीक्षा बैठक की गई। सीएचओ नीतू मंडोतिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएचओ ने पिछले महीने व इस महीने की गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही आगामी दो महीनों की कार्ययोजना के लिए प्लान तैयार किया गया। बैठक में फ़ाइलेरिया के दो नये मरीज भी उपस्थित रहे, जिन्हें लाइन लिस्ट में जोड़ा गया। बैठक में सीएचओ के साथ वार्ड सदस्य सोमारी देवी, जीविककर्मी सविता, सामुदायिक उत्प्रेरक पूनम देवी सहित आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.