Ara News: रैयतों की बैठक में सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्यक्रम पर चर्चा
आरा, जुलाई 9 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। बिहार विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्यक्रम की सफलता को ले पीरो प्रखंड के अमेहता गांव में रैयतों की बैठक हुई। बैठक में विशेष सर्वेक्षण पदाधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने सरकार की गाइड लाइन की जानकारी उपलब्ध करायी। रैयतों की ओर से पंचायत के मुखिया श्रीमन नारायण तिवारी के अलावा रैयत शशिधर तिवारी, बाबुधन तिवारी, चंदन कुमार पाण्डेय और अजीत कुमार समेत दर्जनों रैयतों ने अपना-अपना पक्ष रखा। विशेष सर्वेक्षण पदाधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने किस्तवार कार्य की प्रक्रिया, दखल कब्जा, सत्यापन, भू अभिलेखों के महत्व, रैयतों की भूमिका और सर्वेक्षण के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो जायेगा। सभी रैयतों से अनुरोध किया गया कि खेती रहित और पारदर्शी कार्य के निष्पादन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.