आरा, अगस्त 12 -- Ara News: आरा। नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने गयी रिटायर दारोगा की बहू के गले से बदमाशों ने सोने की चेन उड़ा ली। पीड़िता मदन जी के हाता निवासी स्व. सत्येंद्र कुमार सिंह की पत्नी कृष्ण मिला सिंह हैं। उनके ससुर शिवदास सिंह उर्फ लाठी सिंह रिटायर दारोगा हैं। बताया रहा है कि शिवरात्रि पर मंगलवार को वे पकड़ी चौक स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने गयी थीं। जल चढ़ाने के दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा ली। इसे लेकर उनकी ओर से नवादा थाने में आवेदन दिया गया है। इसमें चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बतायी गयी है। बता दें कि मंगलवार को नवादा थाना क्षेत्र के ही जज कोठी नाल गली के समीप अवधेश कुमार सिंह की 38 वर्षीया पुत्री अनुपमा सिंह के गले से भी बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। उन्होंने बताया...