आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: आरा,निज प्रतिनिधि । क्षत्रिय कल्याण संगठन बिहार के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड कस्टम अधिकारी स्वर्गीय रामकुमार सिंह की हत्या के बाद शनिवार को बाबू बाजार स्थित संगठन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूरे राज्य से सामाजिक लोगों ने हिस्सा लिया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। अध्यक्षता प्रो. बलिराज ठाकुर और संचालन अधिवक्ता हरेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह भटौली ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह, मौर्या होटल के प्रबंधक बीडी सिंह, भोजपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राणा दीपू सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी, डॉ पी सिंह, डॉ अनिल सिंह, संगठन के कोषाध्यक्ष डॉ विकास ...