आरा, अगस्त 24 -- Ara News: - बड़हरा में गंगा खतरे के लाल निशान से अब भी ऊपर, दिनभर में एक सेमी खिसका जलस्तर आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित अंचलों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार से पानी घटने लगा, लेकिन इसकी गति अभी काफी कम है। आज मंगलवार से इसमें तेजी से पानी घटने की संभावना जताई गई है। दिनभर में एक सेंटीमीटर जलस्तर खिसका है। अभी बाढ़ से घिरे गांवों की समस्या बरकरार है। बड़हरा में गंगा खतरे के लाल निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। जिले के शाहपुर और बड़हरा के निचले इलाके एवं सड़कों पर पानी चढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। यह भी पढ़ें- गंगा में उफान: फरक्का बराज पर सम्राट चौधरी ने बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से की बात, मनेर से मोकामा तक पानी ही पानी कई गांव पानी में घिरे हैं। इससे रोजमर्रा के कार्यों के लिए ...