आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि आगामी 12 दिसंबर शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को व्यवहार न्यायालय भोजपुर में न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ने की। उन्होंने लोक अदालत की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि न्यायालयों में लंबित शमनीय आपराधिक वाद, विद्युत वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना दावा, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य समझौता योग्य मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए। सभी पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजकर सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करने तथा प्री-काउंसलिंग और प्री-सिटिंग के माध्यम से अधिकतम मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया। सचिव ने जानकारी दी कि 21 नवंबर विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें ...