Ara News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को बैठक
आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: आरा। आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भोजपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में न्यायालय प्रकोष्ठ में बैठक हुई। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित शमनीय आपराधिक, विद्युत, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावा, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य समझौता योग्य मामलों को चिह्नित कर अधिकतम निष्पादन का निर्देश दिया गया। पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने और प्री काउंसिलिंग के माध्यम से सुलह-समझौते पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.