Ara News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
आरा, जुलाई 1 -- Ara News: आरा, हिप्र.। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर शहर के रमना-पकड़ी रोड में स्थित आनंद हॉस्पिटल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविरमें डॉ केएन सिन्हा, डॉ सागर आनंद व डॉ सत्यम आनंद ने करीब 60 से अधिक मरीजों को देखा व जांच कर उन्हें उपलब्ध दवाइयां भी दी गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह व हृदय रोग के कई मरीज देखे गए। इसके अलावा बुखार, सर्दी- खांसी व पेट से संबंधित मरीज पहुंचे थे। मौके पर डॉ जीउत शर्मा, डॉ डीएन उपाध्याय, रिटायर डीएसपी अविनाश कुमार, शिक्षिका अनीता सिंह, दीपक, अनिल जीउत, अमरदीप जय, अजीत कुमार मिश्रा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संदीप कुमार सिन्हा, भाजपा उपाध्यक्ष ई धीरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.