Ara News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक बसु बने विजेता
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरा चेस एकेडमी की ओर से केजी रोड स्थित डीएनए बायोलॉजी क्लासेज के सभागार में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य निर्णायक सुमित कुमार के अनुसार कार्तिक बसु ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। अब्दुल बासित उपविजेता रहे। आस्था आनंद ने तीसरा तथा आर्यन कुमार ठाकुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। शेरेयांश सिंह पांचवें, शिवम कुमार छठे, अव्या श्रीवास्तव सातवें और स्वरित शिवाय आठवें स्थान पर रहे। शुभ, अल्तमश, वर्षा कुमारी, मो. अमान, शहनवाज, अभिनव कुमार, रिद्धिमान जैन और अनन्या सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि वीरें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.