आरा, अक्टूबर 26 -- Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। गरीबों और शोषितों की बुलंद आवाज रहे पूर्व विधायक रामनरेश राम की 16वीं बरसी पर तरारी प्रखंड परिसर स्थित स्मारक स्थल पर सोमवार को विशेष संकल्प सभा और माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन रामदयाल पंडित ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद सिंह की ओर से पार्टी का झंडोत्तोलन कर की गई, जिसके उपरांत दिवंगत नेता को मौन रह श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य सह प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने कहा कि रामनरेश राम ने हमेशा समाज के वंचित तबके और शोषितों को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया है। इस दौरान वक्ताओं ने उनके विचारों पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में कामता प्रसाद सिं...