आरा, अगस्त 31 -- Ara News: -सड़क किनारे अस्थायी निर्माण से लोगों को हो रही हैं परेशानी -डीएम, नगर आयुक्त और सीओ को आवेदन दे किया अनुरोध आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 14 के रामनगर मोहल्ले की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने डीएम, नगर आयुक्त और सीओ को आवेदन दे गुहार लगायी है।

स्थानीय लोगों की परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगर मुख्य मार्ग के सड़क की निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस मुख्य मार्ग का संपर्क कई अन्य मार्गों से है। इसी सड़क पर पीएमजे कॉलेज भी स्थित है। इस कारण यह मार्ग हर समय अतिव्यस्त रहता है। घनी आबादी के कारण प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के बसें इस मार्ग से संचालित होती है। लेकिन, स्थानीय कुछ लोगों की ओर से सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा लिया गया है। इस कारण सड़क के साथ नाला नि...