आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: -जगदीशपुर के अनुमण्डलीय और रेफरल अस्पताल में औचक निरीक्षण, उपाधीक्षक और प्रभारी से शोकॉज जगदीशपुर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और मरीजों को रात में भी बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगदीशपुर एसडीएम ओमप्रकाश लाल शनिवार की देर रात अस्पतालों के औचक निरीक्षण पर निकले।

अस्पतालों का निरीक्षण उन्होंने रात 9:30 बजे अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर और 10:15 बजे रेफरल अस्पताल जगदीशपुर का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के साथ भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक और रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब ...