आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: -कलेक्ट्रेट में डीएम ने की समीक्षा बैठक आरा, हमारे संवाददाता। राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में भोजपुर जिले से 226 परिवाद दायर किए गए हैं। वहां से प्राप्त सूची के आलोक में डीएम मनेश कुमार मीणा की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उनकी ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को परिवादों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। इस क्रम में पाया गया कि राजस्व विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं कल्याण विभाग तथा सोन नहर विभाग से संबंधित मामले दायर किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...