आरा, अक्टूबर 16 -- Ara News: -शीजी चौधरी प्लस 2 विद्यालय बेलाउर की छात्रा है जागृति, जिला स्तर पर जीती थी गोल्ड आरा। राज्य स्तरीय ( अंतर प्रमंडल) भारोत्तोलन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बेलाउर स्थित शीजी चौधरी प्लस टू विद्यालय की छात्रा जागृति कुमारी ने अंडर 19 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान लाकर सिल्वर मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 अक्तूबर तक मुजफ्फरपुर में आयोजित हुआ था। जागृति स्व नारायण राय की पुत्री और बेलाउर गांव निवासी धर्मेन्द्र चौधरी की भांजी है। वह अभी 11वीं की छात्रा है और भारोत्तोलन की प्रैक्टिस के लिए स्कूल से आरा खेल भवन जाती है। जिला स्तर पर हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जागृति ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और अब राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीता है। मेडल जीतने के बाद स्कूल के प्र...